- Hindi News
- 12 हजार बक्सों में सहयोग निधि जुटाएंगे भाजपाई
12 हजार बक्सों में सहयोग निधि जुटाएंगे भाजपाई
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर एक माह में 12 हजार बक्सों में सहयोग निधि एकत्र करेंगे। इन बक्सों में से अलग-अलग बक्सा ले जाकर भाजपा कार्यकर्ता दिल्ली में भी हर घर में जाकर नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए वोट मांगेंगे और एक रुपए की सहयोग निधि एकत्र करेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कांस्टीट्यूशनल क्लब में ‘एक नोट -कमल पर वोट’ अभियान का शुभारंभ करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम का मिशन लोकसभा चुनाव में 275 प्लस सीट हासिल करना है। इस अभियान से जनता और पार्टी के बीच संबंध मजबूत होंगे। उन्होंने कहा कि अब साफ दिख रहा है कि पूरा देश बेहतरी के लिए परिवर्तन चाह रहा है। इस अवसर पर भाजपा के विधायक दल के नेता डॉ. हर्षवर्धन, प्रदेश अध्यक्ष विजय गोयल समेत कई भाजपा नेता और सभी 272 मंडलों के भाजपा पदाधिकारी इस अवसर पर उपस्थित रहे।
भाजपा कार्यकर्ता जनता से सहयोग निधि एकत्र करेंगे और उनके वोटों के माध्यम से भाजपा के मिशन 272+ अभियान को कामयाब बनाने की अपील करेंगे। भाजपा का लक्ष्य दिल्ली की सभी सात सीटें जीतना है।