पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निगम के सदन में विपक्षियों का विरोध

निगम के सदन में विपक्षियों का विरोध

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निगम के सदन में विपक्षियों
का विरोध
नई दिल्ली - पूर्वी दिल्ली निगम के सदन में कांग्रेस सदस्यों द्वारा पार्टी के चिन्ह वाले पट्टे पहनकर आने पर भाजपा के सदस्यों ने विरोध किया और नेता विपक्ष वरयाम कौर द्वारा बजट भाषण के दौरान जमकर रोड़ा अटकाया। कार्यकारी महापौर महेंद्र आहूजा से नेता विपक्ष ने अपनी गलती मानते हुए कहा कि आज तो गले से पट्टे नहीं उतारेंगे, लेकिन आगे से इसका ख्याल रखेंगे। लेकिन भाजपा के सदस्यों के विरोध के बाद कौर ने सदस्यों से पट्टा उतारने का आदेश दिया। इसके बाद ही भाजपा सदस्यों ने उन्हें भाषण पूरा करने दिया। नेता विपक्ष ने निगमायुक्त द्वारा प्रस्तुत बजट को हवा-हवाई व चुनावी बताते हुए बखिया उधेड़ दी।