पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पायलटों के कारण डाइवर्ट हुईं दस उड़ानें

पायलटों के कारण डाइवर्ट हुईं दस उड़ानें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पायलटों के कारण डाइवर्ट हुईं दस उड़ानें
नई दिल्ली - विमान एवं पायलटों की अक्षमता के चलते गुरुवार को आईजीआई से दस उड़ानों को डाइवर्ट कर दिया गया। डाइवर्ट की गई उड़ानों को अहमदाबाद, जयपुर और मुंबई भेजा गया। एयरपोर्ट पर रात्रि 12 बजे से गुरुवार सुबह 8.30 बजे तक रन-वे विजिबिलिटी रेंज 125 मीटर के आस पास रही। इतनी दृश्यता में सिर्फ कैट थ्री तकनीक से लैस विमानों का परिचालन इस तकनीक में प्रशिक्षित पायलट ही कर सकते हैं। तकनीक एवं योग्यता के अभाव में सभी दस उड़ानों को दूसरे एयरपोर्ट भेज दिया गया। घने कोहरे के चलते करीब 134 उड़ानें अपने समय पर परिचालित नहीं हो सकीं।