पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गाय पॉलिथीन खा रहीं इसलिए दूध की क्वालिटी गिरी

गाय पॉलिथीन खा रहीं इसलिए दूध की क्वालिटी गिरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजीव सिन्हा - नई दिल्ली
सुप्रीम कोर्ट मिलावटी दूध के खिलाफ सख्त हो रहा है और रा\\\'य सरकारें टालमटोल कर रही हैं। गुरुवार को बहस के दौरान भी ऐसा ही माजरा सामने आया। पंजाब सरकार के वकील ने अजीब दलील दी। कहा, ‘गायों ने पॉलिथीन खाना शुरू कर दिया है, इसलिए दूध की क्वालिटी गिर रही है। हर मामला मिलावट का ही नहीं होता।’
जवाब में कोर्ट ने कहा, ‘तो क्या गाय को यह सब खिलाया जाता है?’ वकील ने कहा, ‘गायें जब चरने जाती हैं तो घास के साथ-साथ पॉलिथीन और कागज भी खा जाती हैं। इसका प्रभाव दूध पर दिखने लगा है।’ हालांकि पंजाब समेत हरियाणा, उत्तर प्रदेश समेत कई रा\\\'यों ने ये माना भी कि उनके यहां मिलावटी दूध की बिक्री हो रही है। इस पर जस्टिस केएस राधाकृष्णन ने कहा, ‘मुझे तो दूध से डर लगने लगा है। पिछले दो साल से ब्लैक कॉफी ही पी रहा हूं।’ बेंच में जस्टिस विक्रमजीत सेन भी शामिल हैं।