पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सेवा अधिकार कानून के तहत १४९ सेवाएं तय समय में देने की मांग

सेवा अधिकार कानून के तहत १४९ सेवाएं तय समय में देने की मांग

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - रोपड़
पंजाब सेवा अधिकार कानून के तहत १४९ सेवाएं १८ विभागों द्वारा तय समय में मुहैया करवाई जाएं। यह हिदायत एडीसी ((जनरल)) रोपड़ गुरतेज सिंह ने सेवा अधिकार कानून को लागू करने के लिए जिला अधिकारियों से बैठक में दी।
उन्होंने अधिकारियों को कहा कि इस एक्ट के तहत सुविधा मुहैया करवाने के लिए निर्धारित प्रोफार्मा भरकर लाया जाए और इसकी रसीद भी दी जाए। जिस पर निश्चित समय में आवेदनपत्र के तहत मांगी सेवा की तिथि भी दी जाए।
उन्होंने कहा कि यह प्रोफार्मा संबंधित विभाग या सुविधा केंद्र में भरकर दिया जा सकता है। उन्होंने बताया कि जिले के विभिन्न दफ्तरों द्वारा अप्रैल २०१३ से दिसंबर २०१३ तक २ लाख ६० हजार ५३ तथा दिसंबर २०१३ के दौरान २७,८७५ सेवाएं तय समय में मुहैया
करवाई गई हैं।