- Hindi News
- स्टूडेंट ने नशे में चौक पर चढ़ाई कार, दो घायल
स्टूडेंट ने नशे में चौक पर चढ़ाई कार, दो घायल
भास्कर न्यूज - चंडीगढ़
पार्टी एन्जॉय करने के बाद शराब के नशे में धुत एमबीए के स्टूडेंट ने तेज रफ्तार कार चौक पर चढ़ा दी। इससे स्टूडेंट और उसकी साथी छात्रा घायल हो गई। सेक्टर-31 पुलिस ने स्टूडेंट के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
पुलिस के मुताबिक कार सेक्टर-18 का गौरांश सिंगला चला रहा था। उसके साथ उसका दोस्त और एक अन्य स्टूडेंट थी। गौरांश और युवती डीएवी कॉलेज के स्टूडेंट हैं। तीनों जीरकपुर में पार्टी से लौट रहे थे। हल्लोमाजरा चौक के पास कार की स्पीड ज्यादा होने के कारण कार चौक से टकरा गई। सेक्टर 31 थाने में तैनात कांस्टेबल जितेंद्र वहां गश्त कर रहे थे। हादसा होते देख उन्होंने पीसीआरको सूचना दी। मौके पर पहुंची पीसीआर ने
घायल छात्रा और गौरांश को जीएमसीएच-32 पहुंचाया। जांच अधिकारी एएसआई रंजीत ने बताया कि तीनों पार्टी से आ रहे थे। कार चालक पर केस दर्ज किया गया है।