- Hindi News
- पार्किंग के विवाद में तेजधार हथियार से हमला, एक गंभीर
पार्किंग के विवाद में तेजधार हथियार से हमला, एक गंभीर
भास्कर न्यूज - चंडीगढ़
पार्किंग को लेकर पनपे विवाद में दो युवकों ने अन्य दो युवकों से पहले मारपीट की, फिर उन्हें तेजदार हथियार से घायल कर फरार हो गए। सेक्टर-39 पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। एक घायल युवक की हालत गंभीर है। पुलिस के मुताबिक मंगलवार देर रात गांव डड्डूमाजरा का अनिल कुमार और उसका दोस्त मोहिंदर बाइक से घर आ रहे थे। डड्डूमाजरा के ही सन्नी और मनिंदर अपने ऑटो में बैठे थे। अनिल और मोहिंदर बाइक खड़ी करने लगे। जिस पर सन्नी, मनिंदर और अनिल, मोहिंदर के बीच पार्किंग को लेकर कहासुनी हो गई। सन्नी और मनिंदर ने अनिल और मोहिंदर पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। अनिल के शोर मचाने पर दोनों फरार हो गए। लोगों ने इसकी जानकारी पीसीआरको दी। घायलों को जीएमएसएच-16 लेकर जाया गया, जहां से मोहिंदर को पीजीआई रेफर किया गया। मलोया चौकी इंचार्ज एसआई हरजिंदर ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि झगड़ा पार्किंग को लेकर हुआ था।