- Hindi News
- नशे के खिलाफ २९ को जाऊंगा हाईकोर्ट: बराड़
नशे के खिलाफ २९ को जाऊंगा हाईकोर्ट: बराड़
भास्कर न्यूज - रोपड़
पूर्व लोकसभा मेंबर जगमीत सिंह बराड़ ने खुले शब्दों में कहा है कि ‘बस अब मेरा एक ही टारगेट है कि अपनी धरती मां का ऋण वापस कर दूं इसके लिए मैंने नशा तस्करी के खिलाफ लोक लहर खड़ी करने का आगाज रोपड़ से किया है। रोपड़ बार एसोसिएशन के वकीलों के विचार जानकर उन्हें बहुत हिम्मत मिली है और वो हर हाल में नशों के खिलाफ 29 जनवरी को सिटीजन ऑफ पंजाब और सन ऑफ पंजाब के तौर पर पूरे पंजाब की फीडबैक के साथ माननीय हाईकोर्ट जाकर बयान कलमबंद करवाएंगे।’ बराड़ ने कहा कि वो माझा, मालवा व दोआबा की महत्वपूर्ण बार एसोसिएशनों में जाकर वकील भाईचारे के विचार जानेंगे और उनको साथ लेकर अपना संघर्ष चलाएंगे। शुक्रवार को मोगा में बार एसोसिएशन में जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नशों की तस्करी को बिलकुल बंद करने का किसी एक पार्टी के बस की बात नहीं है। समूह पंजाबियों तथा राजनीतिक पार्टियों को इसके लिए एकजुट होना पड़ेगा।
पूर्व लोकसभा मेंबर जगमीत सिंह बराड़ ने कहा कि उनका एक ही मकसद है कि दूध का दूध पानी का पानी हो, तय तक जाना और बाड़ खेत को न खा जाए।। इसके लिए वो हरेक संघर्ष के लिए तैयार हैं। इसके लिए वो समूह राजनीतिक पार्टियों को आह्वान करते हैं कि वो राजनीतिक हितों को एक तरफ रखकर पंजाबियत तथा राष्ट्र के लिए खड़े हुए नशा तस्करी को समाप्त करने के लिए खुलकर आगे आएं।
मेरा मकसद- दूध का दूध, पानी का पानी करना
पूर्व लोकसभा मेंबर जगमीत सिंह बराड़ ने कहा कि अगर ड्रग रैकेट के किंगपिन जगदीश भोला ने अगर किसी का नाम रैकेट में लिया है तो इसकी जांच होनी चाहिए और ये उच्चस्तरीय जांच सीबीआई ही कर सकती है। उन्होंने ये भी है कहा कि माननीय सुप्रीमकोर्ट ने उनकी जनहित याचिका को बेहद गंभीरता से लिया है। उन्होंने दावा किया कांग्रेस के महासचिव राहुल गांधी ने चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में पंजाब में 70 फीसदी नौजवानों के नशों की गर्त में होने की बात कही थी तथा उनके द्वारा ये मुद्दा उठाने से पार्टी हाईकमान उनके साथ है।
उच्चस्तरीय जांच हो