पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • २३ आर्टि्स्टस का आर्ट वर्क इस एग्जिबीशन में

२३ आर्टि्स्टस का आर्ट वर्क इस एग्जिबीशन में

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर चंडीगढ़
माता तृप्ता जी चैरिटेबल ट्रस्ट, चंडीगढ़ और शशि फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से सिख इतिहास पर बनी धार्मिक पंजाबी फिल्म मित्तर प्यारे नूं का वीडियो रिलीज सेक्टर 38 के गुरुद्वारा साहिब में हुआ। इस अवसर पर फिल्म के डायरेक्टर व स्क्रिप्ट राइटर रागी भाई अरविंद्र जीत सिंह जी ((किट्टू वीरजी)) एग्जिक्यूटिव प्रोड्यूसर डॉ. भूपिंद्र सिंह भूप , प्रोडक्शन कंट्रोलर सतबीर सिंह, सिनेमेटोग्राफर आर्यवीर ((रिंकू)), जी.एस. सोनी, गुरजीत सिंह लाली और संजय सिंह सहित कई लोग मौजूद थे। निर्देशक अरविंद्र जीत ने बताया कि उनकी यह फिल्म दशम पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के जीवन पर बेस्ड है। फिल्म के म्यूजिक डायरेक्टर एच.गुड्डू हैं और एडिटिंग निर्दोष वीर ने की है।