पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरकारी लैंड से अतिक्रमण नहीं हटा तो देंगे धरना: सतीश कैंथ

सरकारी लैंड से अतिक्रमण नहीं हटा तो देंगे धरना: सतीश कैंथ

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - चंडीगढ़
पूर्व डिप्टी मेयर एवं काउंसलर सतीश कैंथ ने बुधवार को निगम कमिश्नर वीपी सिंह को मिलकर लेटर सौंपा। उसमें कहा गया कि पूर्व मनोनीत काउंसलर एमपीएस चावला के होटल के आगे-पीछे सरकारी लैंड पर शादी-विवाह और अन्य फंक्शन किए जा रहे हैं। ऐसा किया जाना मेमोरंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग ((एमओयू)) का वायलेशन है। इसे संबंधित डिपार्टमेंट से 24 घंटे में हटवाया जाए। ऐसा नहीं होने पर वह धरने पर बैठ जाएंगे।
कैंथ ने कहा कि एमओयू की कंडीशन नंबर 6 में क्लियर है कि एमसी लैंड के एरिया को कमर्शियल पर्पज से यूज नहीं किया जाएगा। बल्कि इस पर घास और पौधे लगाए जाएंगे। इसके इर्द-गिर्द हेज भी निगम की तय कंडीशन अनुसार ही लगाई जाएगी।
पूर्व काउंसलर एमपीएस चावला द्वारा निगम लैंड पर शादी-विवाह और पार्टियां बुक की जा रही हैं। ऐसा करके एमओयू की कंडीशन नंबर 6 का वायलेशन किया जा रहा है। इसे हटाने के लिए वह अगस्त माह में शिकायत कर चुके हैं। इसके बावजूद होटल व्यवसायी एवं पूर्व काउंसलर के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। अब वह आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता हैं।
क्या आमआदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सरकारी लैंड पर कब्जे करने का ठेका ले लिया है। अगर सरकारी लैंड से 24 घंटे भीतर कब्जा नहीं हटाया गया तो वह निगम ऑफिस आगे धरने पर बैठने को मजबूर हो जाएंगे।