पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ‘ जगमीत हम आपके साथ हैं ’

‘ जगमीत हम आपके साथ हैं ’

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - रोपड़
रोपड़ बार रूम में वकील भाईचारे ने खुलकर समाज में फैली कुरीतियों के खिलाफ अपने विचार रखे और सरकारी विभागों तथा पुलिस में फैले भ्रष्टाचार और नशों के कारोबार में राजनीतिज्ञों का हाथ होने की जमकर आलोचना की। मौका था पूर्व लोकसभा मेंबर जगमीत सिंह बराड़ द्वारा नशों तथा नशों की तस्करी में बड़े राजनेताओं, पुलिस अफसरों के मिलने होने को लेकर शुरू की गई मुहिम के तहत रखे रोपड़ के वकीलों के साथ रखे पहले कार्यक्रम का। वकीलों ने खुलकर कहा कि जगमीत सिंह बराड़ ने नशा तस्करी के जिस मुद्दे को उठाया है, उसमें वो उनके साथ हैं। वकीलों ने कहा कि नशों की तस्करी करने के साधनों को कभी पकड़ा नहीं जाता। यही नहीं, ऐसे लोग हर शहर में बैठे हैं जो किसी न किसी रूप में नशों की तस्करी में शामिल हो रहे हैं। वकीलों ने ये भी कहा कि जिला जेलें नशों के अड्डे बन चुके हैं। लेकिन फिर भी तंत्र चुपचाप बैठा है। वहां नशा कैसे पहुंच रहा है, आज तक पर्दे के पीछे है। एडवोकेट सरबजीत सिंह बैंस ने कहा कि गांव गांव खुले मैडिकल स्टोर खोलने की निंदा करते हुए कहा कि गांवों की पंचायतों की सहमति के बाद ही खोला जाना चाहिए। एडवोकेट अमृत लाल वर्मा ने कहा कि नशा तस्करी पर पूर्ण पाबंदी लगनी चाहिए। उन्होंने प्रशासन व पुलिस में फैले भ्रष्टाचार पर तीखी टिप्पणियां कीं। एडवोकेट एपीएस बावा एवं एडवोकेट परमजीत सिंह पम्मा ने कहा कि एडवोकेट दर्शन सिंह माहल एडवोकेट कमल सैनी, एडवोकेट जेपीएस ढेर ने भी विचार रखे। इस मौके पर वकीलों बार के प्रधान हरदीप सिंह बासी, तारा सिंह चाहल, डीएस दयोल, वीके शर्मा, सूरजभान, सूरज कौशल, धीरज कौशल, रमित केहर, अजय तलवाड़, कमलजीत राणा, दिनेश चड्ढा, शेखर बावा, मनबीर ढींडसा, मिलन यादव, वरिंदर सिंह, सीमा मोदगिल, नीलू बख्शी, समिता बहल आदि मौजूद थे।