पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सैलेड कंपीटिशन

सैलेड कंपीटिशन

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
न्यूज इनबॉक्स



सेक्टर-7 के ट्यूलिप वल्र्ड स्कूल में बुधवार को फ्रूट सैलेड मेकिंग कंपीटिशन कराया गया। -पेज 4 पर

‘विकास कार्य रुके’

पिंजौर - केंद्र में दो बार मंत्री रहते हुए भी अंबाला की सांसद

जिला पंचकूला में कोई बड़ी परियोजना नहीं ला सकीं, जबकि कालका क्षेत्र के लोगों ने दो बार सांसद बनाकर उन्हें केंद्र में भेजा। यह बात इनेलो के जिला ग्रामीण महासचिव जरनैल सिंह ने

कही। -विस्तृत पेज 5 पर

स्पैट में पंचकूला पीछे

पंचकूला - हरियाणा के २०१४ के स्पैट के दूसरे राउंड के रिजल्ट में पंचकूला जिला सबसे पीछे रहा। स्पैट के दूसरे राउंड में 2246 स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया था, जिनमें से केवल 38 ही तीसरे राउंड के लिए क्वालीफाई हुए हैं। पंचकूला का पास प्रतिशत 1.69 प्रतिशत है। -विस्तृत पेज 4 पर

ग्रामीण स्वरोजगार योजना

पिंजौर - भारत सरकार के ग्रामीण विकास विभाग के सौजन्य से पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान चलाए जा रहे हैं, ताकि युवाओं को प्रशिक्षण देकर रोजगार के अवसर मुहैया कराने के साथ-साथ ऋण उपलब्ध करवाया जा सके। -विस्तृत पेज 5 पर

डीसी दिलाएंगे शपथ

पंचकूला - डीसी डॉ. एसएस फुलिया 25 जनवरी को सेक्टर-14 के गवर्नमेंट गल्र्स कॉलेज के ऑडिटोरियम में इलेक्शन डिपार्टमेंट द्वारा आयोजित राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। वे प्रतियोगिताओं के विजेता बच्चों को सम्मानित करेंगे। -विस्तृत पेज 4 पर

बिना कनेक्शन बिल

कालका - पब्लिक हेल्थ विभाग ने माजरा महताब में रणजीता वैहरा के घर पानी का कनेक्शन देने के लिए पहले सिक्योरिटी की राशि जमा करवाई और इसके बाद विभाग इस मामले को ही भुला बैठा। इतना ही नहीं विभाग ने वैहरा को पानी का बिल भी थमा दिया। -विस्तृत पेज 5 पर

सीएम का पुतला फूंका

पंचकूला - सर्व कर्मचारी संघ की ओर से सरकार की नीतियों के खिलाफ किए गए हड़ताल के आह्वान पर कर्मचारी बुधवार को भी हड़ताल पर रहे। हड़ताल के दूसरे दिन इसका प्रभाव शहर के जनरल अस्पताल और बिजली विभाग के ऑफिस में देखने को मिला। -विस्तृत पेज 4 पर