पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ह्म्ड्डद्बठ्ठञ्च ष्द्बह्ल4

ह्म्ड्डद्बठ्ठञ्च ष्द्बह्ल4

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़ - बुधवार का दिन बारिश के नाम रहा। दिन निकलते ही मुलाकात हुई बूंदों से जो रात तक बार-बार होती रही। कभी हल्की तो कभी भारी बारिश के बीच लोगों ने अपनी जिंदगी को रोका नहीं। सब निकले थे अपने रुटीन पर। कॉलेज की जिंदगी से लेकर ईवनिंग वॉक और सैर-तफरीह में ये बारिश रुकावट नहीं बनी। दरअसल लोग से खुलकर एंजॉय कर रहे थे। सेक्टर 17 से लेकर लेक, पंजाब यूनिवर्सिटी और शहर की दूसरी बिजी जगहों पर खूब रश दिखा। सर्दी के मौसम में बारिश की ठंडक बेशकर टेम्प्रेचर को नीचे ला रही थी फिर भी जो शहर के लोगों के दिलों में जो गरमाहट थी उसे ठंडा नहीं कर पाई।
वीरवार : मौसम विभाग का मानना है कि आज दिन में कभी बादल, कभी धूप रहेगी।



 पीयू स्टूडेंट सेंटर पर रुटीन रोज जैसा था बस एडीशन हुआ तो छतरी का ही।

 बारिश से यूं भी बचा जाता है। फोटो रविंदर भााटिया

 दोपहर बाद जब बूंदा-बांदी रुकी तो लोग निकल पड़े लेक पर चहलकदमी करने के लिए। कुछ रेगुलर वॉक वाले थे तो कुछ ले रहे थे मौसम का मजा। फोटो: अश्विनी राणा