इक्विटी फंड देंगे बेहतर रिटर्न
भास्कर न्यूज - चंडीगढ़
लंबी अवधि के निवेश के लिए इक्विटी बाजार ने हमेशा ही अन्य वित्तीय उत्पादों के मुकाबले बेहतर रिटर्न दिए हैं। इसी तथ्य को ध्यान में रखते हुए आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एसेट मैनेजमेंट ने एक नया फंड आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल इक्विटी सेविंग्स फंड-सीरिज 1 लॉन्च किया है। फंड के बारे में बात करते हुए अमर शाह, हैड, रिटेल निवेशक, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एसेट मैनेजमेंट ने बताया कि अपनी बचत को कई वित्तीय उत्पादों में निवेश करना चाहिए ताकि एक उत्पाद के अच्छा प्रदर्शन ना करने पर किसी दूसरे निवेश से अच्छा रिटर्न मिल सके। इक्विटी मार्केट पर आधारित फंड भी एक अच्छा विकल्प है। इक्विटी सेविंग्स फंड-सीरिज 1 एक क्लोज एंडेड इक्विटी फंड है जिसमें 3 साल का लॉक-इन पीरियड है और ये फंड 7 फरवरी को बंद होगा। आर्थिक मंदी के दिनों में इक्विटी में निवेश के लिए अच्छा अवसर होता है। उन्होंने कहा कि पूरा ध्यान बेहतर प्रदर्शन करने वाली 100 प्रमुख कंपनियों की इक्विटी में निवेश करने पर है। वहीं अगले तीन साल में इक्विटी पर बेहतर रिटर्न देने वाली साबित होंगे।