पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 5,257 लाभपात्रों को वित्तीय सहायता दी

5,257 लाभपात्रों को वित्तीय सहायता दी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़ - हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम ने दिसंबर 2013 तक विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत 5257 लाभपात्रों को 3.64 करोड़ रुपए से अधिक की सब्सिडी सहित 28.28 करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान की है। अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री गीता भुक्कल ने बताया कि अनुसूचित जाति के लोगों को विभिन्न श्रेणियों के तहत ऋण प्रदान किए जा रहे हैं ताकि उन्हें अपने उद्यम स्थापित करने के लिए सक्षम बनाया जा सके । राष्ट्रीय अनुसूचित जातियां वित्त एवं विकास निगम और राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी वित्त विकास निगम द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के तहत भी उन्हें वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है।