पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आज से हालात और भी बिगडऩे की आशंका

आज से हालात और भी बिगडऩे की आशंका

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोनीपत/चंडीगढ़. दो दिन की हड़ताल के बाद भी सरकार के टस से मस न होने से खफा कर्मचारी संगठन हड़ताल बेमियादी भी कर सकते हैं। इसी पर रणनीति बनाने के लिए वीरवार को सर्व कर्मचारी संघ ((एसकेएस)) और हरियाणा कर्मचारी महासंघ के शीर्ष नेता दिल्ली, हिसार या जींद में से किसी एक जगह बैठक करेंगे। महासंघ के प्रदेश प्रधान राज सिंह दहिया ने भास्कर को बताया कि सरकार कर्मचारी नेताओं को गिरफ्तार करवा सकती है, इसलिए बैठक गुप्त होगी। इसमें बेमियादी हड़ताल, अनशन और जेल भरो आंदोलन चलाने पर चर्चा होगी। वीरवार को सभी जिला मुख्यालयों पर हड़ताली कर्मचारी दोपहर 11 बजे जुलूस निकालकर अपने हक मांगेंगे।