मनोबल बनाए रखें विद्यार्थी: खंडेलवाल
चंडीगढ़ - मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. के.के. खंडेलवाल ने विद्यार्थियों से आग्रह किया है कि वे जीवन में सफलता के लिए लगातार प्रयास करें, सकारात्मक सोच रखें और कठिन परिस्थतियों में अपने मनोबल को बनाए रखें। फरीदाबाद के एपीजे स्कूल के वार्षिक समारोह में विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को संबोधित करते हुए डॉ. खंडेलवाल ने कहा कि एपीजे स्कूल ने शैक्षिक और अन्य गतिविधियों में ऊंचे स्तर कायम किए हैं और सराहनीय उपलब्धियां प्राप्त की हैं। विद्यार्थी सच्चाई का रास्ता न छोड़ें और मुश्किलों के बावजूद अपना आत्मविश्वास और हिम्मत बनाए रखें। उन्होंने एक पोलियो ग्रस्त लड़की की कहानी भी सुनाई, जिसकी मां ने उसे हिम्मत बंधाई और कहा कि वह जो चाहे, जीवन में प्राप्त कर सकती है। उसने कहा कि मैं सबसे तेज दौडऩा चाहती हूं। उसने हिम्मत नहीं हारी और उसने ओलम्पिक प्रतियोगिता में सबसे तेज धावक को हरा कर स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
फरीदाबाद के एपीजे स्कूल के वार्षिक समारोह में विद्यार्थियों को पुरस्कृत करते मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. के.के. खंडेलवाल।