- Hindi News
- सरसा नंगल में दिनदहाड़े चोरी, 63 हजार ले उड़े चोर
सरसा नंगल में दिनदहाड़े चोरी, 63 हजार ले उड़े चोर
घनौली/रोपड़ - सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल सरसा नंगल की मैनेजमेंट कमेटी के चेयरमैन तेजा सिंह के घर दिनदहाड़े चोरी हो गई। चेयरमैन तेजा सिंह ने बताया कि मंगलवार दोपहर एक बजे उनके बच्चे स्कूल पढऩे गए थे। वह किसी जरूरी काम के लिए घर के बाहर गए हुए थे। उनकी घर की महिलाएं घर से थोड़ी दूरी पर स्थित खेतों में से पशुओं के लिए हरा चारा काटने चली गई। इसी दौरान चोरों ने उनके घर में दाखिल होकर दो कमरों में से सारा सामान बिखेर दिया। घर में पड़ी करीब 63 हजार रुपए की नकदी लेकर चोर मिनटों में ही रफूचक्कर हो गए। उन्होंने बताया कि चोरी की सूचना संबंधी पुलिस चौकी भरतगढ़ में रिपोर्ट लिखवा दी गई है। उन्होंने शंका जताई कि चोरी खेतों की तरफ घूम रहे साधुओं ने की होगी। चौकी इंचार्ज सन्नी खन्ना ने बताया कि पुलिस मामले की गहराई से पड़ताल कर रही है तथा चोरों का जल्दी ही सुराग लगा लिया जाएगा।