अब बनेगी 1984 के दिल्ली दंगों पर फिल्म
भास्कर न्यूज - चंडीगढ़
यह मेरी पहली पंजाबी डेब्यू मूवी है। इसके पहले मैंने 2012 में बॉलीवुड मूवी ‘मेरी सादी कराओ’ कर चुका हूं। पंजाबी फिल्म साइन करने के पहले मेरे दिमाग में बहुत सारे कंफ्यूजन थे। इस फिल्म के डायरेक्टर डिस्कस करने के बाद ही मैंने यह फिल्म साइन की है। इस फिल्म को साइन करने के काफी टेंशन थी। सबसे बड़ी यह कि कहीं इससे करके मैं कन्ट्रोवर्सी में ना फंस जाऊं। कुछ इस तरह एक्टर और सिंगर गुरदीप मेहंदी ने अपनी आने वाली पहली पंजाबी फिल्म ‘दिल्ली 1984 एन अर्ज टू जस्टिस फॉर सिख’ के बारे में बताया कि। गुरदीप फिल्म के डायरेक्टर और कास्ट के साथ सेक्टर 27 के चंडीगढ़ प्रेस क्लब पहुंचे थे।
गुरदीप ने बताया कि यह एक सच्ची घटना पर केंद्रित फिल्म है। ऐसे में इसका कन्ट्रोवर्सी में पड़ जाने की संभावना बढ़ जाती है। फिल्म की कहानी समझने के बाद ही मैंने इसे साइन किया है। इस फिल्म में मैं लीड रोल निभा रहा हूं, जो यंग है। ये लड़का 1984 में दिल्ली में हुए दंगे में अपने बड़े भाई के मर जाने से दुखी है। वो अपने भाई को इंसाफ दिलाने के लिए संघर्ष करता है। इसके अलावा इस फिल्म में मैंने एक गाना भी गाया है। यह गाना मैं अपने पिता दलेर मेहंदी के साथ गा रहा हूं। साथ इस फिल्म के सारे गानों में मैंने म्यूजिक दिया है। फिल्म के डायरेक्टर अशोक गुप्ता ने बताया कि यह फिल्म 1984 में दिल्ली में हुए दंगों पर केंद्रित है। इसकी कहानी दो भाईयों की कहानी है। जहां दंगों में बड़े भाई के मर जाने के बाद छोटा भाई उसके इंसाफ के लिए संघर्ष करता है। उस छोटे भाई को इंसाफ मिलता है या नहीं यही फिल्म की कहानी है। फिल्म 1973 से शुरु होकर 2014 पर जाकर खत्म होती है। वहीं फिल्म की शूटिंग पंजाब के खन्ना, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली में की जानी है।
फिल्म का मूहूर्त शॉर्ट 24 जनवरी को खन्ना में किया जाएगा। वहीं फरवरी एंड तक फिल्म की पूरी शूटिंग खत्म कर ली जाएगी। फिल्म बॉलीवुड मसाला से लबरेज है। जो बड़ी संजीदगी से अपना संदेश कहती है। फिल्म में दंगों के फैक्ट के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं की गई है। वहीं करीब दो साल के रिसर्च के बाद इसकी कहानी तैयार की गई है। इस फिल्म का उद्देश्य बॉक्स ऑफिस पर पैसे कमाना नहीं है। बल्कि लोगों में आपसी सहमति से साथ रहने का संदेश दिया गया है।
आजकल अपनी पहली सोलो एलबम पर काम कर रहा हूं। एलबम का टाइटल सहेली है। इसमें हर जोनर के लिए म्यूजिक होगा। यह एलबम फरवरी में लॉन्च होगी।
गुरदीप मेहंदी, सिंगर एंड एक्टर