पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राहुल गांधी के वकीलों ने कहा चंडीगढ़ में नहीं चल सकता केस

राहुल गांधी के वकीलों ने कहा- चंडीगढ़ में नहीं चल सकता केस

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
याचिका खारिज करने की मांग

भास्कर न्यूज - चंडीगढ़

राहुल गांधी द्वारा उत्तर प्रदेश के लोगों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर दायर याचिका पर बुधवार को जिला अदालत में सुनवाई हुई। इस दौरान राहुल गांधी की तरफ से पेश हुए वकीलों ने कहा कि मामले में चंडीगढ़ में सुनवाई नहीं हो सकती। उन्होंने याचिका खारिज करने की मांग की। इस पर शिकायतकर्ता वकील शिवमूर्ति यादव ने कहा कि राहुल गांधी के वकील बजाय इस याचिका का जवाब देने के इसे खारिज करने की बात कर रहे हैं।

अदालत ने केस में बहस के लिए 12 मार्च तय की है। इससे पहले अदालत राहुल गांधी को समन भी जारी कर चुकी है।