सेना में खुली भर्ती की रैली १० से १९ तक
चंडीगढ़ - सेना भर्ती मुख्यालय, अम्बाला छावनी द्वारा 10 से 19 फरवरी तक राजीव गांधी खेल परिसर अम्बाला शहर में खुली भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। इस में सात जिलों नामत: अम्बाला, यमुनानगर, पंचकूला, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र और केन्द्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के युवा भाग ले सकेंगे। सेना भर्ती मुख्यालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि जिन युवाओं ने अपने शरीर पर टैटू इत्यादि गुदवा रखे हैं, उन्हें सेना में भर्ती नहीं किया जाएगा। हाथ पर धार्मिक चिह्न अथवा बाजू पर नाम इत्यादि लिखे युवाओं को भर्ती में शामिल होने की छूट दी जाएगी लेकिन छाती पर, पीठ पर या शरीर के अन्य हिस्सों पर टैटू बनवाए युवाओं को रैली में शामिल नहीं किया जाएगा।