पंजाब से मुकाबले को दिल्ली तैयार
चंडीगढ़। हॉकी इंडिया लीग सीजन 2 के लिए चंडीगढ़ आए दिल्ली वेव राइडर्स 25 जनवरी को पहले मैच के लिए कमर कस चुके हैं। टीम की कप्तानी अनुभवी और सबसे फिट माने जाने वाले सरदार सिंह कर रहे हैं। बुधवार को दिल्ली की टीम मीडिया से मुखातिब हुई।
भास्कर ने सरदार से पूछा कि भारतीय टीम की कप्तानी करने का ज्यादा दबाव होता, जबकि लीग में यह कम होता होगा? सरदार ने हंसते हुए कहा कि कप्तानी किसी भी टीम की हो, प्रेशर हमेशा रहता है। अब मॉर्डन हॉकी में टीम का हर मेंबर कप्तान होता है। जब उनसे पूछा गया कि फ्रैचाइंजी के प्रेशर को कैसे हैंडल करते हैं, इस पर उन्होंने कहा कि बस अच्छी हॉकी खेलने का प्रयास करते हैं बाकी तो रिजल्ट ही बताता है।
उद्घाटन मुकाबले से पहले मीडिया से मुखातिब हुई दिल्ली की टीम
:हॉकी इंडिया लीग सीजन-२ का उद्घाटन 25 जनवरी को