- Hindi News
- जग्गी का बयान नासमझी भरा, पहले बाजवा को दिखाए काले झंडे : शैली
जग्गी का बयान नासमझी भरा, पहले बाजवा को दिखाए काले झंडे : शैली
रोपड़ - यूथ अकाली नेता आरपी सिंह शैली ने जिला कांग्रेस के पूर्व महासचिव गुरविंदर सिंह जग्गी के बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ काले झंडे दिखाने के एलान के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मजीठिया यूथ लीडर हैं तथा एक ड्रग रैकेट में शामिल व्यक्ति द्वारा मजीठिया पर लगाए आरोप राजनीति से प्रेरित हैं। लेकिन जग्गी ने मजीठिया पर राजनीति से प्रेरित आरोपों के मद्देनजर जो काले झंडे दिखाने का बयान दिया है वो नासमझी भरा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली दंगों के दौरान मारे गए पंजाबियों के परिवारों को आज तक इंसाफ नहीं मिल पाया। जबकि, ये परिवार चीख चीखकर कांग्रेसी नेताओं के नाम ले रहे हैं पर ये कांग्रेसी खुलेआम घूम
रहे हैं। उन्होंने जग्गी को चेताया कि वो भी सिख हैं और क्या वो अपनी पंजाबियत को प्यार नहीं करते। उन्हें कहा कि जब पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस हाईकमान को चिट्ठी लिखकर प्रताप सिंह बाजवा के खिलाफ आरोप लगाए थे तो जग्गी को बाजवा को भी काले झंडे दिखाने चाहिए। उन्हें पहले ऐसे मुद्दों को लेकर संघर्ष करना चाहिए न कि राष्ट्रीय दिवस गणतंत्र दिवस पर जिला स्तर के समारोह में पंजाब सरकार के नुमाइंदे के तौर पर तिरंगा फहराने पहुंच रहे कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ बेतुकी बयानबाजी करनी चाहिए। शैली ने कहा कि यूथ अकाली दल मजीठिया के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।