- Hindi News
- जिलास्तर पर वोटर दिवस २५ को सरकारी कॉलेज में मनाया जाएगा
जिलास्तर पर वोटर दिवस २५ को सरकारी कॉलेज में मनाया जाएगा
रोपड़ - देश भर में २५ जनवरी को मनाए जाने वाले राष्ट्रीय वोटर दिवस के संबंध में वोटरों को वोट डालने के हक का इस्तेमाल प्रति जागरूक करने के लिए जिला स्तरीय समागम सरकारी कालेज रोपड़ के हाल में आयोजित किया जाएगा। जिसकी अध्यक्षता डीसी प्रदीप कुमार अग्रवाल कम जिला चुनाव अधिकारी रोपड़ करेंगे। एसडीएम रोपड़ पुष्पिंदर सिंह कैले ने बताया कि राष्ट्रीय वोटर दिवस मौके पोलिंग बूथ स्तर पर भी ऐसे समागम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि ब्लाक लैवल अफसरों द्वारा बूथ स्तर पर ही नए बने वोटरों को पहचान कार्ड बांटे जाएंगे।