घर पर ऐसे बनेगा बार्बीक्यू फूड
सिटी रिपोर्टर चंडीगढ़
बार्बीक्यू स्टाइल कुकिंग के दर्जनों तरीके हैं। जिसमें यूरोपियन, मेक्सिकन, थाई और इंडियन स्टाइल खास है। रेस्त्रां-होटल्स में परोसा जाने वाले यह बार्बीक्यू खाना घर पर ही बनाया जा सकता है। इसके लिए सिर्फ कुछ खास चीजों की जरूरत होती है। इसे साबित करने के लिए सेक्टर-26, बार्बीक्यू नेशन रेस्त्रां में वीरवार को इसे बनाने का तरीका सीखाया।
रेस्त्रां के शेफ तरनजोत सिंह और शमशेर गिल ने बार्बीक्यू फूड पर डैमो दिया।
शेफ तरनजोत बताते हैं, ‘आमतौर से लोगों
को लगता है कि घर पर बार्बीक्यू फूड तैयार करना मुश्किल है। यह पेशेंस वाली कुकिंग है। इसमें सबसे खास होता है डिश को मेरिनेट करना। चाहे वेज
हो या नॉनवेज। इसे पकाने से पहले
मैरिनेट किया जाता है। फिर इसकी ग्रिलिंग होती है। होटल में यह फूड रॉ मसालों से बनाया जाता है। लेकिन घर पर इसे बनाने के लिए रेडीमेड मसालों का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर इंडोर बार्बीक्यू कुकिंग करना चाहते है तो वेबर ग्रिल यूज कर सकते है।
 शेफ तरनजोत और शमशेर बार्बीक्यू की टेक्नीक सिखाते हुए फोटो: भास्कर
मैरिनेट करने के तरीके
-वेज डिश के मैरिनेशन के लिए दही, लाल-काली मिर्च, नमक, धनिया और हल्दी को मिलाकर 30 मिनट के रख दें। फिर बाजार में मिलने वाली बार्बीक्यू स्टिक में लगाकर उसे चारकोल पर ग्रिलिंग करें।
-नॉनवेज आइटम की मैरिनेशन वेज जैसी ही होती है। इसे 3 से 12 घंटे के लिए रखा जाता है। फिर बॉस्टिंग स्टिक में लगाकर 15-20 मिनट तक ग्रिल किया जाता है। फ्लेवर के लिए स्टिक में ऑयल के साथ लेमन, अदरक, मिंट फ्लेवर दे सकते हैं।’
ष्शशद्मद्बठ्ठद्द स्रद्गद्वश