पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चौटाला तय करेंगे कौन जाएगा राज्यसभा में: इनेलो

चौटाला तय करेंगे कौन जाएगा राज्यसभा में: इनेलो

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़ - इनेलो विधायक दल ने राज्यसभा के लिए पार्टी उम्मीदवार चुनने का अधिकार पार्टी प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला को दिया है। नरवाना में हुई इनेलो विधायक दल की बैठक के बाद अभय सिंह चौटाला ने बताया कि बैठक में विधानसभा के आगामी सत्र को लेकर व्यापक विचार विमर्श किया गया। प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था की स्थिति, बढ़ती महंगाई, हुड्डा सरकार का भ्रष्टाचार, घपलों, घोटालों, नौकरियों में भाई-भतीजावाद और हुड्डा सरकार के मंत्रियों, विधायकों, मुख्य संसदीय सचिवों के सीएलयू के नाम पर रिश्वत मांगने संबंधी सीडी मामलों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। हरियाणा के लोकायुक्त को सीडी मामले की जांच हुड्डा सरकार ने दी थी और लोकायुक्त ने सीएलयू के नाम पर पांच करोड़ रुपए मांगने वाले सीपीएस रामकिशन फौजी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून के अंतर्गत मामला दर्ज किए जाने के आदेश दिए हैं। सरकार ने 23 जनवरी तक फौजी के खिलाफ मामला दर्ज करके पद से न हटाया तो इनेलो सड़कों पर उतरेगी।




विधायक दल की बैठक में किया गया फैसला