पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शताब्दी की पैंट्री में सफाई जीरो

शताब्दी की पैंट्री में सफाई जीरो

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मनोज अपरेजा - चंडीगढ़
भारतीय रेल की लग्जरी ट्रेन शताब्दी एक्सप्रेस के पैंट्री बॉक्स में रखा खाना अगर आप देख लें तो आप इसे खा नहीं पाएंगे। चंडीगढ़ से नई दिल्ली के बीच चलने वाली शताब्दी एक्सप्रेस के हर कोच के पैंट्री बॉक्स पिछले 10 दिन से गंदगी से अटे हुए हैं।
हॉट पैंट्री बॉक्स को देखकर लगता है कि इन्हें कभी साफ ही नहीं किया गया। जबकि कहने को उत्तर रेलवे अंबाला मंडल ने चंडीगढ़ के एरिया मैनेजर की रोजाना शताब्दी एक्सप्रेस की पैंट्री चेक करने की ड्यूटी
लगाई हुई।
वीरवार को चंडीगढ़ से नई दिल्ली जा रही शताब्दी एक्सप्रेस के सी-5 और सी-7 कोच में जब भास्कर ने देखा तो पैंट्री बॉक्स गंदे थे। कोच अटेंडेंट से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि 15 दिन में एक बार इन्हें साफ किया जाता है। या फिर कभी संडे को मौका मिलता है तो इसकी सफाई होती है। ट्रेन में यात्रियों को खाना परोसने का जिम्मा प्राइवेट कैटरर के पास है।



यह हॉट बॉक्स वीरवार को नई दिल्ली गई शताब्दी के सी-5 कोच का है।

नई दिल्ली मुख्यालय भेजीं पैंट्री की तस्वीरें

शताब्दी जैसी लग्जरी गाड़ी की पैंट्री में गंदगी बर्दाश्त नहीं हो सकती। पिछले सप्ताह भी हमने कॉन्ट्रैक्टर पर 10 हजार रुपए जुर्माना किया था। इस बार हमने इसे गंभीरता से लिया है। कॉन्ट्रैक्टर पर भारी हर्जाना किया जाएगा। चंडीगढ़-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस के जिन कोच की पेंट्री बॉक्स के फोटोग्राफ्स नई दिल्ली मुख्यालय को भेज दिए गए हैं।