पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भज्जी बने बिस्कुट वाला रामअवतार

भज्जी बने बिस्कुट वाला रामअवतार

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर चंडीगढ़
‘अपने सपनों को बहुत मुश्किल से पूरा किया है... पर अब किसी दूसरे के सपने को पूरा करने निकला हूं।’ यह बोल थे क्रिकेटर हरभजन सिंह के। वीरवार के दिन वे बिस्कुट-नमकीन बेचने वाले राम अवतार बने थे। अपना पैसा-रुतबा छोड़कर अलग रंग-रूप में प्लाजा, सेक्टर-17 में शूटिंग कर रहे थे। यह कोई टास्क नहीं बल्कि कलर्स पर शुरू हो रहे नए शो ‘मिशन सपने’ का हिस्सा था। जहां हरभजन सिंह चंडीगढ़ के एक जरूरतमंद राम अवतार की भूमिका में थे।
क्रिकेटर से एक्टिंग और अब यह शो? हरभजन कहते हैं,‘बहुत टचिंग-इमोशनल स्टोरी थी। क्योंकि पैसा तो हर कोई दे जाता है पर मुश्किलें बहुत कम लोग समझते हैं। इसलिए जब मैंने रामअवतार की कहानी सुनी और यह जाना कि उनके हॉर्ट-वॉल की दो बार सर्जरी हो चुकी है, लंग की एक वेन ब्लॉक है। फैमिली में वाइफ और चार बच्चे हैं। वाइफ को कैंसर है जिसकी मेडिसीन चल रही है। वे बिस्कुट-नमकीन बेचकर अपना गुजारा करते हैं। अपनी एक वक्त की दवाई छोड़कर वाइफ के लिए मेडिसन लाते हैं। तो उनकी मुश्किलों को देखकर इस शो से जुड़ा। राम अवतार बना। रेहड़ी पर बिस्कुट-नमकीन बेचे।’ हरभजन सिंह ने वहां मौजूद अपने फैंस के साथ क्रिकेट खेला, डांस किया और पंजाब भी लड़ाया। भज्जी खुश थे इस किरदार को निभाते हुए जहां वे एक नेक काम कर रहे थे। और उनसे बिस्कुट व नमकीन खरीदने वाले इसलिए खुश थे कि उन्हें सामान के साथ अपने हीरो के साथ फोटो खिंचवाने का मौका भी मिल रहा है। लोगों ने पचास रुपए का सामान यहां पांच सौ में खरीदा। ‘मिशन सपने’ अप्रैल से कलर्स पर आ रहा है।



सेलिब्रिटी कर रहे हैं मदद

कलर्स के सीईओ राज नायक कहते हैं-,‘चैनल पर यह शो लाने का मकसद किसी जरूरतमंद के सपनों को पूरा करना है। इससे सेलिब्रटी को जोड़ा है ताकि लोग इससे जुड़कर किसी की मदद करंे। इस शो के जरिए इंडिया के अलग-अलग राज्यों में मौजूद लोगों की मदद के लिए हमने प्लान किया है। सोसाइटी को सेलिब्रटी के जरिए एक कॉमन इंसान से जोड़ा जा रहा है। उसका दर्द और परेशानी को सामने रखकर सेलिब्रिटी को समझाया जा रहा है। ताकि उनकी लाइफ के दर्द को सेलिब्रेटी जीए और समझे भी। इस शो से इकट्टा होने पैसे का इस्तेमाल जरूरतमंदों के कर्ज को उतारने के लिए किया जाएगा।

- राज नायक, सीईओ, कलर्स

 जो दिखा, खरीद डाला। बेचने वाला भज्जी जो है...इधर भज्जी ने भी सामान दिया पैसा लिया और सलाम ठोक कर कहा-थैंक्यू साब । फोटो: जसविंदर सिंह

ये सेलिब्रिटीज भी हैं इस शो में

वरूण धवन : मछली वाले की भूमिका में मुंबई में दिखें।

सलमान खान : जल्द ही सलमान दिखेंगे चाय बेचते।

मीका सिंह : दिल्ली में इस शो के लिए शूटिंग करेंगे।

रोनित रॉय : लखनऊ में जरूरतमंद की जिंदगी जीते नजर आएंगे।

ह्यद्गह्म्द्बड्डद्य ह्यद्धशशह्लद्बठ्ठद्द