पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कंपनी के पॉल्यूशन से रहना मुश्किल

कंपनी के पॉल्यूशन से रहना मुश्किल

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - लालडू
लालडू एवं आसपास गांव के लोग समलहेड़ी रोड पर स्थित एक रसायनिक फैक्ट्री के प्रदूषण की मार सहने पर मजबूर हैं। इन लोगों का आरोप है कि सप्ताह में शनिवार व रविवार को छुट्टी वाले दिन प्रदूषण का असर अधिक रहता है। खर्चा बचाने के चक्कर में कंपनी प्रदूषण रोधक प्लांट नहीं चलाती। इससे लोगों को सांस लेने में दिक्कत होती है, वहीं खांसी के साथ तबीयत बिगडऩे के आसार बढ़ जाते हैं। बहरहाल, कंपनी प्रबंधकों ने आरोपों को खंडन किया है। प्रभावित लोगों का कहना है कि समहेड़ी पर दर्जनभर छोटी बड़ी फैक्ट्री है परंतु रसायनिक फैक्ट्री केवल पंजाब केमिकल्स एंड क्रॉप प्रोटेक्शन लिमिटेड कंपनी है जिसका पुराना नाम अल्फा ड्रग्स था। इस सड़क पर केवल पीसीसीपीएल फैक्ट्री से प्रदूषण की शिकायत है।
कई बार की शिकायत
कई बार कंपनी के खिलाफ प्रदूषण फैलाने की शिकायत की जा चुकी है परंतु कंपनी प्रबंधक सरेआम नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। लोगों ने बताया कि सड़क से गुजरने वाले राहगीरों के अलावा चौंदहेड़ी, समलहेड़ी व सबसे बड़े गांव लालडू तक इस कंपनी द्वारा फैलाए प्रदूषण की चपेट में आ जाता है। यहां तक कि झरमल नदी का पानी प्रदूषित होने का कारण भी यही कंपनी है। अंबाला चंडीगढ़ हाईवे से गुजरते हुए झरमल पुल पर भी बदबू से लोग परेशान होते हंै। लोगों ने बताया कि शनिवार व रविवार को प्रदूषण का असर बेहद अधिक रहता है। उनका कहना था कि कंपनी में प्रदूषण रोकथाम के लिए एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट मौजूद है परंतु छुट्टी वाले दिन उसे प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों के छापे का कोई भय नहीं होता, इसलिए खर्चा बचाने के चक्कर में ईटीपी नहीं चलाया जाता। गांव के लोगों ने इस बारे डेराबस्सी एसडीएम व प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के पास शिकायत भी भेजी है। लोगों ने समस्या दूर करने क मांग की है।



॥मामला उनके नोटिस में नहीं है। प्रदूषण फैलाने की कार्रवाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बोर्ड की टीम खुद मौके का दौरा कर शिकायत की जांच करेगी।

-गुरशरण गर्ग, एसडीओ, पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड

॥कंपनी पर प्रदूषण फैलाने के आरोप बेबुनियाद हैं। कंपनी सप्ताह के पूरे दिन ईटीपी चलाती है। फिर भी, यदि शिकायत है तो वह खुद मौके पर आकर प्रदूषण की जांच कराने को तैयार हैं।

- रविंदर चड्डा, जीएम



पब्लिक प्रॉबल्म

समलहेड़ी रोड पर रासायनिक कंपनी के कारण लोग हो रहे बीमार