- Hindi News
- नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर कार्यक्रम
नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर कार्यक्रम
भास्कर न्यूज - रायपुररानी
आजाद हिंद फौज के संस्थापक एवं स्वतंत्रता आंदोलन के अग्रणी वीर सेनानी नेता जी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया, कार्यक्रम में पूर्व सूचना आयुक्त एवं पंजाबी महासभा के प्रदेशाध्यक्ष अशोक मेहता ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए नेता जी के चित्र को माल्यार्पण कर देश के लिए उनके योगदान को याद किया गया।
कार्यक्रम में पूर्व सूचना आयुक्त एवं पंजाबी महासभा के प्रदेशाध्यक्ष अशोक मेहता ने कहा कि देश की आजादी की नींव नेता जी सुभाष चंद्र बोस ने आजाद हिंद फौज की स्थापना करके रखी थी। ्र
उन्होंने कहा कि हम सभी का फर्ज है कि हम नेता जी द्वारा दिखाए गए देशभक्ति के जज्बे पर चलकर देश सेवा करें। प्रदेश सरकार द्वारा स्वतंत्रता सेनानियों व आजाद हिंद फौज के सेनानियों व उनकी विधवाओं को स्वतंत्रता सम्मान पेंशन के रूप में बीस हजार रुपए प्रति माह दे रहा है। कार्यक्रम में पूर्व सूचना आयुक्त एवं पंजाबी महासभा के प्रदेशाध्यक्ष अशोक मेहता ने प्रदेश सरकार की ओर से स्वंतत्रता सेनानियों को दी जाने वाली कई वितीय सहायता के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार स्वतंत्रता सेनानियों की बेटियों, बहनों व पोतियों की शादियों पर 51 हजार रुपए की वित्तीय सहायता भी प्रदान कर रही है।
आयोजित कार्यक्रम के दौरान बरखा राम धीमान, जसमीत सिंह, सुबेदार रामेश्वर लाल, सतपाल, हरबंस सिंह, जगीर सिंह, कंवरदीप सिंह, गुरजीत सिंह, त्रिलोचन सिंह ,देवेंद्र लाल, नीरज ढींगरा, अमनप्रीत सिंह और ओमप्रकाश पाल आदि मौजूद थे।
पूर्व सूचना आयुक्त अशोक मेहता रहे चीफ गेस्ट