- Hindi News
- प्रशासन ने नहीं किए हड़ताल से निपटने के इंतजाम
प्रशासन ने नहीं किए हड़ताल से निपटने के इंतजाम
भास्कर न्यूज - रायपुररानी
रायपुररानी-बरवाला क्षेत्र में दो दिनों से जारी हड़ताल के चलते बिजली-पानी व अन्य सुविधाएं न मिलने से लोग परेशान हो रहे हैं। सरकार व स्थानीय प्रशासन बिजली-पानी जैसी सुविधाएं मुहैया करवाने में पूरी तरह से नाकाम साबित हुआ है। यह बात इंडियन नेशनल लोकदल के कालका विधायक प्रदीप चौधरी ने वीरवार को अपने रायपुररानी दौरे के दौरान कही।
उन्होंने कहा कि रायपुररानी व बरवाला खंड के दर्जनों गांव हड़ताल से प्रभावित हैं, जहां बिजली बाधित होने के कारण लोगों को 48 घंटे से ज्यादा समय से बिजली मिली, जिसके चलते पीने के पानी व अन्य परेशानियों से लोग बुरी तरह से घिरे हुए है। इनेलो विधायक ने कहा कि सरकार व प्रशासन को जब पहले से ही मालूम था कि कर्मचारी हड़ताल पर है, फिर ऐसे में सरकार व प्रशासन ने पहले से ही हड़ताल से निपटने के लिए इंतजाम क्यों नहीं किए। बिजली तीन दिन से बिजली नहीं आने के कारण इनवर्टर पूरी तरह से ठप हो गए और लोग फोन सेवा भी नहीं चला पा रहे हैं। चौधरी ने कहा कि इस परेशानी से महिलाओं को भी बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ा, गृहणियों के घर के काम भी बिजली न आने से प्रभावित हुए है, ऐसे में सरकार की कार्यप्रणाली पुरी तरह से नाकाम साबित हुई है। ्र
चौधरी ने सरकार व प्रशासन से कहा कि वो इतने दिनों से बिजली न पहुंचने वाले गांवों में बिजली की आपूर्ति को सुनिश्चित करवाए और इन गांवों में शीघ्र बिजली सेवा दी जाए, ताकि आम आदमी कम से कम पानी व अन्य जरूरतों से तो तंग न हो।
बिजली-पानी मुहैया करवाने में प्रशासन नाकाम: चौधरी