‘बुलेट वर्सिज साइकिल’ रिलीज
सिटी रिपोर्टर चंडीगढ़
एक कार्यक्रम दौरान गायक प्रीत बराड़ ने गायक गुरविंद्र मौड़ की प्रथम एलबम बुलेट वर्सिज साइकिल रिलीज की गई। गुरप्रीत सिंह पाली धनौरी व तरुनजीत घोलू बल्लोमाजरा ने बताया कि अमर ऑडियो के मालिक पिंकी धालीवाल ने तैयार व भोला सरपंच ने पेश की गई इस 8 गीतों की एलबम के गीत हिंद चलाकी, हरमिंद्र सूमी, जैजी सदारसी व तरसेम रंगिया के लिखे हैं और संगीत टोनी बादशाह की है। इस मौक पर पाली धनौरी, भोला सरपंच, ओंकार आबियाना, सतनाम धनौरी व जसप्रीत मौजूद थे।