पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आम लोगों को सम्मानित क्यों नहीं करता प्रशासन

आम लोगों को सम्मानित क्यों नहीं करता प्रशासन

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - मोहाली
२६ जनवरी, यानी कि गणतंत्र दिवस...। पिछले कई सालों से हर साल इस दिन लोगों को सम्मानित किया जाता है। प्रशासन द्वारा हर साल इस दिन को लेकर तैयारियां कई दिनों पहले से ही शुरू हो जाती है। ऐसे में इस पर्व पर पंजाब सरकार द्वारा शहर के कुछ लोगों को उनके कार्य को लेकर सम्मानित भी किया जाता है। हैरियत यह है कि सरकार उन्हीं लोगों को सम्मानित करती है, जिनका नाम प्रशासन के उच्च अधिकारी लिस्ट में लिखवाते हैं। ऐसे में आम लोगों को सिर्फ कार्यक्रम देखने की ही अनुमति दी जाती है। गौरतलब है कि शहर में ऐसे कई आम लोग हैं, जिन्होंने कई सामाजिक कार्य किए हैं, लेकिन प्रशासन सिर्फ सरकारी मुलाजिमों को ही सम्मानित करने में जुटी रहती है। शहर के लोगों का कहना है कि प्रशासन को आम लोगों की कोई कदर नहीं है। सरकारी मुलाजिमों द्वारा सिफारिश पर लिखे गए कर्मचारियों को ही सम्मानित किया जाता है।
सिफरिशों पर क्यों मेहरबान सरकार व प्रशासन : शहर के लोगों का कहना है कि पजांब सरकार व प्रशासन आखिर क्यों सिफारिशों पर मेहरबान रहता है। पिछले कई सालों से हर साल गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम सरकार द्वारा लाखों रुपए खर्च कर मनाया जाता है। वह कार्यक्रम असल में सिर्फ सरकारी मुलाजिमों के लिए ही होता है। उच्च अधिकारियों द्वारा चुने गए नाम वाले सरकारी मुलाजिमों को ही सरकार सम्मानित कर देती है।
सिफारशी लोगों का ज्यादा बोलबाला: सेक्टर-७१ निवासी बिजनेसमैन सिमरवीर सिंह खेड़ा ने बताया कि आज के समय में सिफारशी लोगों को ज्यादा बोलबाला है। हर साल गणतंत्र दिवस के मौके पर कई लोगों को सम्मानित किया जाता है, लेकिन उनमें आम इंसान कोई नहीं होता। पंजाब सरकार व प्रशासन को सुध लेनी चाहिए और सिर्फ काबलियत वाले लोगों को ही सम्मानित करना चाहिए।
समाज में कई ऐसे लोग है जिन्हें सम्मानित किया जाना चाहिए : फेज-१० निवासी हरकंवर सिंह ने कहा कि समाज में शहर के कई ऐसे लोग है, जिन्हें असल में सम्मानित किया जाना चाहिए। अक्सर देखा जाता है कि सरकारी मुलालिम अपने ही कर्मचारियों का नाम सूची में डाल देते है। ऐसे में उन्हें शहर की उस जनता का बिल्कुल ध्यान नहीं होता है जो सचमुच सम्मान के लायक होते है। अधिकारियों को इस सम्मान समारोह के कार्यक्रम में आम लोगों को भी बीच में लेना चाहिए।
जो समाज के लिए काम करें, वे सम्मानित हो: सेक्टर-७० निवासी दीपइंदर सिंह जौहर ने कहा कि चाहे कोई सरकारी मुलाजिम हो या आम आदमी। गणतंत्र दिवस पर प्रशासन उन्हें ही सम्मानित करें तो समाज के लिए काम करें। शहर में कई ऐसे लोग है जिन्होंने समाज के लिए काफी काम किया है। इस कार्यक्रम में यूथ को शामिल करना चाहिए।



लोगों का आरोप-गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में उच्च अधिकारियों के सिफारिशियों का सम्मान