लोगों से अपील: कूड़ा सड़कों पर न फेंकें
मोहाली - खुले पड़े कूड़े के ढेरों को देख कर ऐसा लगता है कि जैसे लोग सिर्फ सफाई कर्मचारियों पर ही निर्भर है। सिटीजन वेलफेयर एंड डेवलपमेंट फोरम के प्रधान सतबीर सिंह धनोआ ने बताया कि हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारियों की मांगे अपनी जगह जायज हो सकती है, लेकिन इस तरह की स्थिति के मौके पर आम लोगों को अपनी जिम्मेदारियों से पीछे नहीं हटना चाहिए। लोगों को कॉर्पोरेशन द्वारा निर्धारित किए गए स्थानों पर ही कूड़ा फेंकना चाहिए।