ट्रक ने साइकिल सवार को कुचला
डेराबस्सी - बरवाला स्टेट हाईवे पर सैदपुरा के समीप एक ट्रक तले कुचले जाने से एक साइकिल चालक बुजुर्ग की मौके पर मौत हो गई। मृतक की पहचान ७५ वर्षीय गुरदीप सिंह वासी रौणी मोहल्ला, वार्ड नंबर १०, डेराबस्सी के तौर पर हुई है। जानकारी मुताबिक वह साइकिल पर कपड़ों की फेरी लगाने का काम करता था। सुबह करीब ११ बजे बरवाला की तरफ जाते समय उसका पजामा साइकल की चेन में फंस गया जिससे असंतुलित होकर गुरदीप सिंह दाईं तरफ सड़क पर गिरा। इस दौरान वह पीछे से आ रहे ट्रक के पिछले पहियों तले कुचला गया। उसने मौके पर दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए डेराबस्सी सिविल अस्पताल भेज कर ट्रक चालक नसीब सिंह पुत्र इंद्र सिंह वासी आदर्श नगर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।