- Hindi News
- जीरकपुर बस स्टॉप: बस रुकेगी तो धंस जाएगी
जीरकपुर बस स्टॉप: बस रुकेगी तो धंस जाएगी
जीरकपुर. हाईकोर्ट के आदेश के बाद जीरकपुर में लॉन्ग रुट बसों के लिए बस स्टॉप के नाम पर एमसी काम चलाऊ तरीका अपनाया है। वीरवार को हरियाणा रोडवेज की बस को इस ले बाई पर जाना महंगा पड़ा। बस के पिछले टायर कीचड़ में घंस गए। ड्राइवर ने काफी कोशिश की कि बस निकल जाए, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। इसके बाद सवारियों को उतारा गया। तब भी बस आगे नहीं सरकी। तब सवारियों के किसी अन्य बस में बैठाया गया। यह बस चंडीगढ़ से आदमपुर जा रही थी। बस को क्रेन की मदद से निकाला गया। फोटो: अनूप अंजुमन