पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पति और सास पर मिसकैरेज के चार्जेस फ्रेम

पति और सास पर मिसकैरेज के चार्जेस फ्रेम

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - मोहाली
जिला अदालत ने वीरवार को एक महिला के पति और सास पर मिसकैरेज के चार्जेस फ्रेम कर दिए। मोहाली कोर्ट में यह केस साल २०११ से चल रहा है। कोर्ट ने आईपीसी की धारा ४०६, ४९८ए और ३१३ के तहत उक्त दोनों आरोपियों पर चार्जेस फ्रेम कर दिए।
फेज-१ पुलिस ने महिला आतमजीत कौर बाजवा की शिकायत पर केस दर्ज किया था। आतमजीत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि ४ दिसंबर २००७ को उसकी शादी चंडीगढ़ स्थित सेक्टर-३८सी के मकान न. २२५२ में रहने वाले कपिल गुलाटी के साथ हुई थी। शादी के कुछ ही महीनों के बाद उसके पति और सास कमलेश गुलाटी उसे दहेज के लिए तंग परेशान करने लगे। ऐसे में २६ मई २००८ को उसके पति और सास ने मिलकर उसे दहेज के चलते खूब मारपीट की थी। इससे आतमजीत का गर्भ गिर गया था। १४ जनवरी २०११ को फेज-१ पुलिस ने पति कपिल गुलाटी और सास कमलेश गुलाटी के खिलाफ केस दर्ज कर दिया था, जिसके चलते यह केस मोहाली कोर्ट में पहुंचा।