पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मौत के 36 दिन बाद केस दर्ज

मौत के 36 दिन बाद केस दर्ज

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिछले साल दिसंबर में हुए एक सड़क हादसे में सेक्टर-31 पुलिस ने युवक की मौत के 36 दिनों बाद केस दर्ज किया है। मृतक की पहचान फेज-11, मोहाली के जसबीर के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक हादसा 29 नवंबर 2013 को हुआ था। जसबीर और उसका भाई गुरमीत सेक्टर-47 जा रहे थे। जसबीर स्कूटर पर था, जबकि गुरमीत पीछे कार में आ रहा था। सेक्टर-47 के कम्युनिटी सेंटर के पास एक तेज रफ्तार कार ने पहले गुरमीत की कार को टक्कर मारी, फिर जसबीर के स्कूटर को टक्कर मार दी। इससे जसबीर जख्मी हो गया। उसे जीएमसीएच 32 पहुंचाया गया। वहां कुछ दिन भर्ती रहने के बाद उसे छुट्टी मिल गई और वह घर आ गया 18 दिसंबर 2013 को उसकी मौत हो गई। अब सेक्टर-31 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।