पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पावरकॉम के चेयरमैन का पुतला जलाया

पावरकॉम के चेयरमैन का पुतला जलाया

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोरिंडा - पंजाब स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड इम्पलॉइज फेडरेशन ((एटक)) मोरिंडा द्वारा मुलाजिमों की मांगों को लेकर बिजली दफ्तर पर रोष रैली की गई और मांगें न माने जाने कारण पावरकॉम के चेयरमैन केडी चौधरी का पुतला जलाया गया। इस अवसर पर मुलाजिमों ने केडी चौधरी व मैनेजमैंट विरोधी नारे लगाए। रोष रैली को संबोधित करते हुए साथी कुलदीप सिंह, हरजिंद्र सिंह पलहोड़ा, मल्ल सिंह, निर्मल सिंह, गुरमेल सिंह, मग्घर सिंह, गुरचरन सिंह, भाग सिंह, सरबजीत सिंह के अलावा टीएसयू के नेता गुलजार सिंह ने भी संबोधित किया।