पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिजली बिल में बढ़ोतरी पर नाराजगी

बिजली बिल में बढ़ोतरी पर नाराजगी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - रोपड़

पावरकॉम विभाग की तरफ से उपभोक्ताओं के बिलों में बिना सूचित किए डाले खर्चों ने उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ा दी है। सर्दियों के दिनों में आ रही बड़ी राशि के बिल लोगों के पसीने छुडा रहे हैं। लोगों को स्पाट बिलिंग सिस्टम जरिये मिले बिलों को पड़ कर यही पता नहीं लग रहा कि विभाग द्वारा किस चीज की कितनी राशि वसूल की जा रही है। मौके पर उपभोक्ताओं को आधुनिक मशीनों जरिये बिल देने आए ठेकेदारों के कारिंदों के पास उपभोक्ताओं के बढ़े हुए बिलों के बारे कोई जवाब नहीं होता, वह उपभोक्ताओं से यह कहकर पल्ला छुडा लेते हैं कि हमारी मशीन ने जो बिल निकाला है, वो ही बिल दे रहे हैं और अन्य कुछ नहीं जानते और आप संबंधित दफ्तर से संपर्क करें।उधर बिजली दफ्तर वाले उपभोक्ताओं को कहते कि बिजली के बिल देने का काम ठेकेदारों के पास चला गया है और ठेकेदार ही इस बारे बता सकते हैं। यह पता चला है कि विभाग द्वारा संडरी चार्ज जरिये उपभोक्ताओं से बड़ी राशि एकत्र की जा रही है। कीरतपुर साहिब के उपमंडल के एसडीओ हरविंदर सिंह भट्ठल ने बताया कि उनकी सब डिविजन में ठेकेदारों की मशीनों में तकनीकी नुकस आने के कारण कुछ उपभोक्ताओं को संडरी चार्ज पड़े हैं और अब तकनीकी नुकस को दूर कर दिया गया है। उधर, रोपड़ व घनौली उपमंडलों के एसडीअ केएल गर्ग ने कहा कि पावरकाम द्वारा १ अप्रैल २०१३ से बढ़ी दरों की बकाया राशि अदायगी संडरी चार्ज के तहत वसूल की जा रही है।

पावरकॉम ने लोगों से धक्का किया: पवन कुमार

संडरी चार्ज के जरिये अधिक वसूल किए जा बिजली बिलों के बारे पावरकाम की निंदा करते हुए कामरेड पवन कुमार ने् कहा कि जिला रोपड़ के लोग पहली ही क्रशर इंडस्टरी का धंधा पिछले दो साल से बंद पड़ा होने के कारण बेरोजगारी व आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं। अब पावरकाम ने संडरी चार्ज जरिये बिजली के अधिक बिलों की वसूल करके लोगों की लूट शुरू कर दी है। उन्होंने पंजाब सरकार से मांग की है कि बिजली के बिल बढ़ाने के समय पहले लोगों को पूरा जानकारी दी जाए ताकि किसी के साथ धक्काशाही न हो सके।

बढ़ी राशि बिना सूचित किए भेजने पर उपभोक्ताओं में हाहकार मची, जताया विरोध