- Hindi News
- बेंगलुरु पुणे के लिए चंडीगढ़ को मिली सीधी ट्रेन
बेंगलुरु-पुणे के लिए चंडीगढ़ को मिली सीधी ट्रेन
भास्कर न्यूज - चंडीगढ़
बेंगलुरु और पुणे के लिए चंडीगढ़ के लोगों को सीधी ट्रेन मिल गई है। वीरवार को सांसद पवन बंसल ने चंडीगढ़-यशवंतपुर एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई। पहले यह ट्रेन निजामुद्दीन तक ही थी, जिसे रेल बजट में चंडीगढ़ तक एक्सटेंड किया गया था। बंसल ने कहा कि इस ट्रेन से स्टूडेंट्स को फायदा होगा।
इंदौर से ट्रेन नंबर 19307
ञ्चसुबह 3.30 पर रवाना ञ्च चंडीगढ़ पहुंचेगी अगले दिन सुबह 4.40 पर
चंडीगढ़ से ट्रेन नंबर 19308
ञ्चसुबह 6.25 पर रवाना होगी ञ्चइंदौर अगले दिन सुबह 5.15 बजे
चंडीगढ़-इंदौर एक्सप्रेस 5 से
रूटीन में मंगलवार और शनिवार को चलेगी
रूटीन में यशवंतपुर एक्सप्रेस मंगलवार और शनिवार को यहां से रवाना हुआ करेगी। वीरवार को सिर्फ उद्घाटन समारोह के तौर पर इसे सुबह 10.35 पर बंसल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बंसल ने रेलमंत्री रहते हुए इसकी घोषणा की थी।
वैष्णो देवी से चंडीगढ़ को सीधी ट्रेन फरवरी में
पवन कुमार बंसल ने कहा कि कटरा-कालका एक्सप्रेस 10 फरवरी से शुरू हो सकती है। कटरा स्टेशन बन चुका है। जम्मू से कटरा के बीच कमिश्नर रेलवे सेफ्टी की ओर से रेलमार्ग का सर्वे भी हो चुका है।
सांसद पवन बंसल ने दिखाई यशवंतपुर एक्सप्रेस को हरी झंडी, बोले- स्टूडेंट्स को होगा खास फायदा