पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 99 लाख रिफंड: मार्केट कमेटी का रिकॉर्ड जब्त

99 लाख रिफंड: मार्केट कमेटी का रिकॉर्ड जब्त

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - चंडीगढ़

मार्केट कमेटी सेक्टर-20 पंचकूला का रिकॉर्ड जब्त कर लिया गया है। सेक्टर-20 की अनाज मंडी में दो प्लॉट्स के 99 लाख रुपए बैकडेट पर एंट्री करके रिफंड करने की शिकायत आई थी। इसमें सेक्रेटरी सुमन लता और अकाउंटेंट अनीता देवी पर आरोप लगाए गए थे।

भास्कर में इस घोटाले के खुलासे के बाद वीरवार को हरियाणा स्टेट एग्रीकल्चरल मार्केटिंग बोर्ड ने जांच का जिम्मा जोनल मार्केट इंफोर्समेंट ऑफिसर दुल्ला राम को दिया। दुल्ला राम ने वीरवार को कमेटी के ऑफिस में जाकर सारा रिकॉर्ड जब्त कर लिया।

घोटाले की शिकायत चीफ एडमिनिस्ट्रेटर आनंद मोहन शरण को मिली थी। शिकायत में कहा गया कि मार्केट कमेटी की सेक्रेटरी सुमन लता और अकाउंटेंट अनीता देवी के पद पर रहते हुए 99 लाख रुपए गलत तरीके से प्लॉट ओनर्स को रिफंड किए गए।

ञ्चदोनों ओनर्स ने वर्ष 2008 में ही प्लॉट सरेंडर की एप्लीकेशन दी, तो 2011 में किस्त जमा कराने की क्या जरूरत थी?

ञ्च2008 में सरेंडर की एप्लीकेशन आई तो, 5 साल बाद रिफंड क्यों दिया जा रहा है?

ञ्च5 साल में एप्लीकेशन किसी को मार्क क्यों नहीं की गई?

ञ्चरिफंड की अप्रूवल के लिए बोर्ड की ओर से तीन सदस्यीय कमेटी बनती है। इस केस में कोई कमेटी क्यों नहीं बनाई गई?

ञ्च2008 में सुमन लता असिस्टेंट सेक्रेटरी थीं। 2009 से 2014 के बीच वह दो बार मार्केट कमेटी की सेक्रेटरी रही हैं।



अनसुलझे सवाल



॥मैंने रिकॉर्ड जब्त कर लिया है, इनकी जांच अभी होनी है। अभी कमेटी के कर्मचारियों के बयान दर्ज नहीं किए गए हैं। अगले हफ्ते में जांच पूरी कर ली जाएगी।

-दुल्ला राम, जेडएमईओ, हरियाणा स्टेट एग्रीकल्चरल मार्केटिंग बोर्ड





बैकडेट एंट्री से पहुंचाया प्लॉट ओनर्स को फायदा, सेक्रेटरी-अकाउंटेंट के खिलाफ है शिकायत