‘आचार्य श्री तुलसी सूपी सुधा’ का विमोचन
चंडीगढ़. हरियाणा ग्रंथ अकादमी द्वारा प्रकाशित ‘आचार्य श्री तुलसी सूपी सुधा’ पुस्तक का विमोचन वीरवार को मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने किया। इसके सम्पादक प्रो. मोहन मैत्रे हैं, जबकि इसकी प्रेरणा का श्रेय मुनि विनय कुमार आलोक को जाता है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आचार्य तुलसी ने समाज को समन्वयन व सौहार्द का मंत्र दिया। इससे पूर्व मुनि विनय कुमार आलोक ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि राज्य में तुलसी पीठ बनाई जाए, तुलसी पार्क बनाए जाएं और किसी राजमार्ग का नाम तुलसी के नाम पर रखा जाए।