- Hindi News
- कांग्रेस के पंजाब विरोधी कार्यों की डॉक्यूमेंट्री बनाई जाएगी : चंदूमाजरा
कांग्रेस के पंजाब विरोधी कार्यों की डॉक्यूमेंट्री बनाई जाएगी : चंदूमाजरा
मोहाली. पंजाब कांग्रेस ने हमेशा ही राज्य के लोगों के साथ धोखा किया है। वहीं केंद्र की कांग्रेस लीडरशीप ने हमेशा हमारे साथ पक्षपात किया है। इसी को लेकर शिरोमणि अकाली दल की ओर से कांग्रेस के पंजाब विरोधी कार्यों को लेकर एक डॉक्यूमेंट्री बनाई जाएगी। इसे लोगों को दिखाया जाएगा। यह कहना है शिरोमणि अकाली दल के महासचिव प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा का। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा ही पंजाब का नुकसान किया है। कांग्रेस की ओर से हाल ही में जो स्पेशल इंडस्ट्रियल पैकेज पहाड़ी राज्यों को दिया है वह भी पंजाब के साथ धोखा है। इससे पंजाब की इंडस्ट्री को नुकसान होगा। प्रताप सिंह बाजवा के बारे में उन्होंने कहा कि वे झूठ बोल रहे हैं कि वे इस मामले को सोनिया गांधी के सामने रखेंगे। दरअसल वे चाहते ही नहीं थे कि पंजाब को इसका लाभ मिले।