गणतंत्र दिवस समागम के मद्देनजर रिहर्सल
डीसी प्रदीप अग्रवाल ने रिहर्सल का निरीक्षण किया
भास्कर न्यूज ((24 जनवरी 14))रोपड़
गणतंत्र दिवस मौके नेहरू स्टेडियम रोपड़ में जिला स्तरीय समागम की तैयारी को लेकर शुक्रवार को स्टेडियम में फुल ड्रैस रिहर्सल की गई। इस दौरान डिप्टी कमिश्नर प्रदीप कुमार अग्रवाल ने फुल डै्रैस रिहर्सल का निरीक्षण किया। डीसी ने बताया कि गणतंत्र दिवस मौके कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया सुबह दस बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और परेड का मुआयना करेंगे। उन्होंने बताया कि मजीठिया विशेष प्राप्तियां व स्तवंत्रा सैनानियों का सम्मान करेंगे और जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई मशीनें बांटेंंगे। विभिन्न प्लटूनों द्वारा राष्ट्रीय झंडे को सलामी दी जाएगी। इन प्लटूनों में पंजाब पुलिस, पंजाब होमगार्ड, सेंट जोन एंबुलैंस, एनसीसी सीनियर/जूनियर विंग, एक्स सर्विसमैन व गर्ल गाईडज की टुकडिय़ां शामिल होगी। अग्रवाल ने बताया कि गणतंत्र दिवस मौके विकास को दर्शाती विभिन्न विभागों द्वारा १७ झांकियां निकाली जाएगी। जिले के विभिन्न स्कूलों द्वारा जहां देश भक्ति पर आधारित शानदार सभ्याचारक प्रोग्राम पेश किया जाएगा और स्कूलों के लगभग १५०० बच्चे मास पीटी शो, डंबल व लेजियम पेश करेंगे। इस मौके पर डीएवी स्कूल रोपड़ द्वारा गिद्दा तथा नेहरू युवा केंद्र रोपड़ के सहयोग से विभिन्न क्लबों द्वारा भंगड़ा पेश किया जाएगा। इस मौके पर एसएसपी रवचरन सिंह बराड़, एडीसी जनरल गुरतेज सिंह, एडीसी विकास अमरजीत सिंह शाही, एसडीएम पुष्पिंदर सिंह कैले, सहायक जनरल कमिश्नर अवनीत कौर, एसपी ((एच)) हरमीत सिंह हुंदल, जिला माल अफसर अरविंद कुमार, डीटीओ प्रदीप सिंह ढिल्लों, सिविल सर्जन
डॉ.रजनीश सूद आदि मजौूद थे।
संबंधित फोटो
२४ आरपीआर ०८
नेहरू स्टेडियम रोपड़ में गणतंत्र दिवस समागम के मद्देनजर फुल ड्रैस रिहर्सल मौके पुलिस टुकड़ी मार्च पास्ट से सलामी लेते हुए।