पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नेताजी सुभाष क्रांति मंच के कन्वीनर वीपी सैनी ने डेविड कैमरून को लिखा पत्र

नेताजी सुभाष क्रांति मंच के कन्वीनर वीपी सैनी ने डेविड कैमरून को लिखा पत्र

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - रोपड़
नेताजी सुभाष क्रांति मंच के कनवीनर वीपी सैनी ने इंग्लैंड के प्रधानमंत्री डेविड कैमरोन को पत्र लिखकर मांग की है कि उनकी सरकार के पास नेताजी सुभाष चंद्र बोस की लापता होने के बारे में जो गुप्त दस्तावेज रखे हुए हैं, उनको जनता की जानकारी के लिए जारी किया जाए। सैनी ने पत्र में लिखा है कि हिन्दुस्तान और दुनिया के विभिन्न देशों के अनेक लोग ये मानते है कि नेता जी की मौत आखौती हवाई हादसे में नहीं हुई। भारत सरकार की तरफ से बिठाए गए मुखर्जी जांच आयोग ने भी यह रिपोर्ट दी है कि नेताजी जी की मौत आखौती हवाई हादसे में नहीं हुई तथा जापान के रैनकोजी मंदिर में पड़ीं अस्थियां नेताजी सुभाष चंद्र बोस की नहीं है। सैनी ने लिखा है कि उनका विश्वास है कि नेताजी के लापता होने की जानकारी के बारे कई दस्तावेज इंग्लैंड की सरकार तथा वहां के पुरातन विभाग के पास है। उन्होंने कहा कि अगर यह दस्तावेज जारी हो जाए तो पता चल जाएगा कि असल में नेताजी के साथ क्या घटना हुई। उन्होंने लिखा है कि पिछले कुछ दिनों में इंग्लैंड के पुरात्तव विभाग की तरफ से ब्लू स्टार ऑपरेशन के बारे में जारी किए गए कुछ दस्तावेजों में उन बातों का पता चला है, जिनके बारे में पहले कोई जानकारी नहीं थी। इस ढंग से अगर नेताजी तथा आजाद हिंद फौज से संबंधित दस्तावेज जारी कर दिए जाएंगे तो आखौती हवाई हादसे की सच्चाई तथा इसके बाद नेताजी कहां रहे, इसके बारे में भी पता चल जाएगा। सैनी ने इस पत्र में निवेदन किया है कि इंग्लैंड की सरकार नेताजी के बारे में उन गुप्त दस्तावेजों की सूची जारी करें, जो इंग्लैंड की सरकार के पास है।