- Hindi News
- चाइनीज डोर के दुष्प्रभाव के बारे में बताया
चाइनीज डोर के दुष्प्रभाव के बारे में बताया
भास्कर न्यूज - रोपड़
चेतना नशा विरोधी लहर सरकारी कालेज रोपड़ के अभियान के तहत सरकारी कालेज रोपड़ के प्रिंसिपल स्नेह लत्ता वधवार की अगुवाई व प्रो.विपन कुमार के सहयोग से कालेज के बीए दूसरा वर्ष के छात्र- छात्रों जसपाल सिंह, हरिंदर सिंह, मोहित कुमार, करनप्रीत कौर, चरनजीत कौर तथा नीतू रानी के प्रयासों से न्यू माडल हाई स्कूल रोपड़ में चाईनज डोर के खिलाफ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने स्कूल के छात्र छात्राओं को चाईनज डोर के दुष्प्रभावों से पीरियड करवाया। स्कूल की प्रिंसिपल नीलम भल्ला ने इस संबंधी विद्यार्थियों को सुरक्षित बसंत मनाने के लिए प्रेरित किया। प्रिं.भल्ला ने बताया कि चाईनज डोर पक्षियों तथा मनुष्यों के लिए घातक है, क्योकि यह बहुत मजबूत होती है, जिससे पक्षियों के पंख चाईनीज डोर में फंसकर कट जाते है और मार्ग पर चलने वाले दोपहिया वाहनों में बैठे व्यक्तियों के गल चाईनीज डोर में फंस कर कट जाते हैं और भ्यानक हादसा हो जाता है। बच्चों के माता पिता की निगरानी में बच्चों को पतंग उड़ाने चाहिए ताकि खुशिया भरा बसंत किसी भी अप्रिय घटना को निमंत्रण न दें। इस अवसर पर स्कूल के शिक्षक धरमिंदर मनचंदा, मोना गग्गू, टंडन, रीना, थामस, अश्वनी शर्मा, सुखविंदर कौर, परमिंदर कौर मौजूद थीं।
चेतना नशा विरोधी लहर सरकारी कॉलेज का सराहनीय अभियान