५० बच्चों को जूते और जुराबें बांटीं
रोपड़ - त्रिमूर्ति सेवा क्लब रोपड़ ने सरकारी हाई स्कूल झल्लियां खुर्द में जरूरतमंद ५० बच्चों को बूट व जुराबें वितरित की। मुख्यतिथि परमजीत सिंह संधू सुपरिटैंडेट जिला जेल रोपड़ ने क्लब के कार्य की सराहना की। इस मौके पर क्लब के अध्यक्ष अनिल जैन गोल्डी, प्रैस सचिव डॉ.विशाल गुप्ता, ध्यान सिंह, करनैल सिंह, गुरमुख सिंह हवेली, हैड टीचर सुखदेव सिंह आदि मौजूद थे।