पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कोटला पावर हाउस में मुफ्त कानूनी सेवा केंद्र खोला गया

कोटला पावर हाउस में मुफ्त कानूनी सेवा केंद्र खोला गया

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - कीरतपुर साहिब
जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी रोपड़ की तरफ से गांव कोटला पावर हाउस में मुफ्त कानूनी सेवा केंद्र खोला गया। इसका उद्घाटन अमनदीप सिंह एसडीजेएम व गोपाल अरोड़ा सीजेएम रोपड़ ने संयुक्त तौर पर किया। इस मौके पर सीजेएम गोपाल अरोड़ा ने बताया कि मुफ्त कानूनी सेवा केंद्र खोलने का मनोरथ जरूरतमंद को कानूनी मदद देना है। ताकि, कोई व्यक्ति कानूनी सहायता से वंचित न रह सके। इस मौके पर लोगों को कानूनी सहायता लेने के बारे में जानकारी दी गई। गोपाल अरोड़ा ने बताया कि रोपड़ जिले में करीब २५ मुफ्त कानूनी सेवा केंद्र खोले जा चुके हंै। इस मौके पर एडवोकेट हरपाल राणा, एडवोकेट अमनदीप सैनी, विशाल शर्मा, संदीप कौसल, रविंदर रत्न, सुमित चंदन, एडवोकेट हरसिमरत सिंह सिट्टा, नीरज शर्मा, अंकुश शर्मा, कोटला के सरपंच संजय शर्मा, हरबीर सिंह सोढी, दर्शन सिंह सैनी, लक्की, गीता राम, बिक्रमजीत सिंह मौजूद थे।