पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सुविधा कर्मियों ने दी सरकार को हड़ताल पर जाने की चेतावनी

सुविधा कर्मियों ने दी सरकार को हड़ताल पर जाने की चेतावनी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - रोपड़
पंजाब स्टेट सुविधा कर्मचारी यूनियन रोपड़ इकाई की बैठक सुविधा केंद्र रोपड़ में हुई। बैठक में पंजाब सरकार के वादे से पीछे हटने पर सरकार की निंदा की गई। यूनियन नेताओं ने कहा कि हम अपनी मांगों के लिए पिछले माह डायरेक्टर सूचना व टेक्नोलॉजी पंजाब के चंडीगढ़ स्थित दफ्तर के समक्ष अनिश्चिितकाल के लिए धरना दिया था। धरने के दौरान मुख्य संसदीय सचिव एनके शर्मा ने भरोसा दिया था कि सुविधा कर्मियों की मांगों को लेकर जनवरी माह के दूसरे सप्ताह में मुख्यमंत्री पंजाब से बैठक करवाएंगे। पंजाब सरकार ने अब तक बैठक करने का कोई रिस्पॉन्स नहीं दिया है। इसके चलते सुविधा कर्मियों ने २३ से २६ जनवरी तक काले दिवस मनाने का फैसला किया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने सुविधा कर्मियों को नियमित करने की कोई नीति नहीं बनाई तो पंजाब भर में हड़ताल व रोष धरने दिए जाएंगे।